फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद बाग के एक घर में घुसे चार अज्ञात युवक, जगार होने पर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्वार्सी इलाके के निशात बाग में स्थित एक मकान में सोमवार तड़के कुछ संदिग्ध युवक घुस आए। युवकों के घुसने पर हुई खटर पटर की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए। परिवार को जागता देख सभी उल्टे पांव मौके से भाग गए। मकान स्वामी ने इस संबंध में थाना पुलिस को तहरीर देकर चार अज्ञात बदमाशों के चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसने का आरोप लगाया है।

वाकये के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढे़ तीन बजे निशात बाग निवासी अतीक के मकान में अचानक कुछ युवकों के घुसने की आवाज हुई। इस पर घर में सो रहे परिवार के सभी लोग जाग गए। भवन स्वामी के अनुसार परिवार के सदस्यों के जागते ही उन लोगों को पता लगा गया। इससे पहले की उन्हें दबोच पाते वह लोग दीवार फांदकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वह किसी भी प्रकार का सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके। इस मामले में थाना पुलिस को चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना क्वार्सी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह त्यागी के अनुसार मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें