फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद भी पत्नी का नहीं लगा सुराग, पति ने एसएसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना बन्नादेवी के शिवपुरी इलाके की एक महिला के दो माह से गायब होने का मामला सामने आया है। महिला दो माह पहले अपने परिचित के साथ शॉपिंग करने को गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी है। सोमवार को महिला के पति ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर थाना पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने पत्नी को तलाशने की मांग की।
विज्ञापन


महिला के पति के अनुसार उसकी पत्नी 24 दिसंबर 2018 को अपने एक परिचित के साथ शॉपिंग के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह अभी तक घर नहीं लौटी है। महिला के पति ने एसएसपी को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि थाना पुलिस से मामले में शिकायत की थी। मगर, पुलिस ने पत्नी को तलाशने का प्रयास नहीं किया। एसएसपी ने पीड़ित की शिकायत सुन मामले में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें