क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के ऊदला मोड़ पर शनिवार को एक किलो नशीले पाउडर सहित एक बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लिया। वह पाउडर की सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर वह इतनी मात्रा में नशीला पाउडर किसे बेचने जा रहा था। इसकी जानकारी करने में जुटी है।
थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर जावेद खां के अनुसार थाना क्षेत्र के ऊदला मोड़ पर दोपहर को पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान वहां एक युवक आया। पुलिस को देख उसके हावभाव बदल गए। संदिग्धता के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर छानबीन की तो उसके पास से एक किलो नशीला पाउडर बरामद हुआ।
शातिर अपराधी की पहचान संतोष पुत्र भूप सिंह जाटव निवासी मामूद नगर, देहली गेट के तौर पर हुई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। अपराधी का इतिहास खंगालने पर उसके खिलाफ हत्या, एनडीपीएस, चोरी, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में अलग-अलग थानों में दस मुकदमे दर्ज हैं। इसे दबोचने वाली टीम में चरन सिंह, हिमांशु चौधरी, रुपेंद्र, सोनू बंसल शामिल रहे।