फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक-परिचालक को दो युवकों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर के छर्रा अड्डा पुल पर शनिवार को दो युवकों ने एक रोडवेज बस के चालक और परिचालक को पीट दिया। विवाद युवकों की स्कूटी से बस के टकराने को लेकर पनपा। युवकों ने आक्रोश में बस का पहले तो पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। उसके बाद विरोध करने पर चालक और परिचालक के साथ भी जमकर मारपीट की। हंगामे के कारण लगभग आधे घंटे तक मार्ग बाधित रहा।

थाना गांधी पार्क इलाके के छर्रा अड्डा पुल पर दोपहर को मेरठ से प्रयागराज जा रही बस पहुंची। रास्ते में भीड़भाड़ होने के कारण बस पीछे से आ रही एक स्कूटी से टकरा गई। इस बात से गुस्साए स्कूटी सवार दोनों युवकों ने स्कूटी को बस के आगे खड़ी कर रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन


इससे पहले की चालक और परिचालक कुछ समझ पाते युवकों ने बस के शीशे पर पत्थर मार दिया। पत्थर लगने से शीशा टूट गया। इसमें एक महिला सवारी को चोट आ गई। विरोध में चालक और परिचालक उतरकर युवकों के पास पहुंचे तो युवकों ने आव देखा न ताव दोनों पर हमला कर दिया। आपस में हाथपाई होने लगी। इसी बीच एक युवक ने डंडे से चालक-परिचालक पर प्रहार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सवारियों ने उतरकर बीच-बचाव कराया। बस चालक राजसिंह के अनुसार मारपीट कर युवक भाग गए। पूरे घटनाक्रम की राहगीरों ने वीडियो बनाई है। थाना गांधी पार्क पुलिस को दोनों हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। इधर, पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें