फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ष्णेय कालेज के जूनियर-सीनियर छात्र गुटों में मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास स्थित वार्ष्णेय कॉलेज के दो छात्र गुटों के बीच मंगलवार को विवाद हो गया। रंगबाजी को लेकर तूल पकड़ा मामला मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। मारपीट में मुख्य आरोपी दो छात्रों को चोट लगी है। बीचबचाव करने पहुंचे कालेज के प्रिंसिपल और प्रॉक्टर के साथ भी उग्र छात्रों ने अभद्रता कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों को मौके से दबोच लिया। प्रिंसिपल की तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।


वाकये के अनुसार विवाद 19 जनवरी को पनपा था। कालेज के परेड ग्राउंड पर बीए प्रथम वर्ष के छात्र व एनसीसी कैडेट कृष्णा उर्फ कृष्णकांत, अजय एवं उसके साथी परेड कर रहे थे। इसी दौरान वहां बीए तृतीय वर्ष का छात्र व एनसीसी कैडेट मोहित बिना यूनिफार्म के ग्राउंड पर पहुंच गया। मोहित के यूनिफार्म में नहीं होने पर जूनियर कैडेट्स कृष्णा, अजय व अन्य ने उसे सैल्यूट नहीं किया तो वह भड़क उठा।
विज्ञापन


आरोप है कि मोहित ने उनसे बदतमीजी कर दी। इस पर जूनियर कैडेट्स भड़क गए और मोहित की पिटाई लगा दी। मोहित ने इस बात की शिकायत कॉलेज प्रॉक्टर से की तो उन्होंने समझौता कराके मामला शांत करवा दिया। मंगलवार को मोहित अपने बाहरी साथियों को लेकर कॉलेज पहुंच गया। सुबह लगभग 11 बजे ग्राउंड पर परेड कर रहे कृष्णा व उसके साथियों को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसे देख अन्य छात्र भी उग्र हो गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान बाहरी साथियों ने तमंचे से फायरिंग भी कर दी। मारपीट में कृष्णा और मोहित को चोटें आईं हैं।

बीच-बचाव करने पहुंचे प्रॉक्टर और प्रिंसिपल पर भी बोला हमला
छात्र गुटों के बीच मारपीट की सूचना पर बीच-बचाव को दौड़े प्रॉक्टर महेश वार्ष्णेय और प्रिंसिपल पंकज वार्ष्णेय पर भी छात्र गुटों ने हमला बोल दिया। अभद्रता करने के साथ ही उनके साथ मारपीट पर भी उतारू हो गए। मामला बढ़ता देख उन्होंने गांधी पार्क पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने एक बाहरी सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया। प्रिंसिपल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार छात्रों और एक बाहरी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर के अनुसार मारपीट में शामिल मुख्य आरोपी कृष्णा उर्फ कृष्णकांत निवासी देवी नगला, मोहित निवासी महेंद्र नगर सहित छात्र अजय, रोहित और मोहित के बाहरी साथी पंकजपुरी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


19 जनवरी को छात्रों के बीच विवाद हुआ था। तब मामला शांत करा दिया था। इसके बाद मंगलवार को मोहित अपने बाहरी साथियों को बुला लाया और कृष्णा सहित उसके अन्य साथियों से भिड़ गया। इस मामले में पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
- महेश वार्ष्णेय, प्रॉक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें