फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध परि स्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के धनीपुर मंडी क्षेत्र में गोगा पैलेस के समाने कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले दंपती के बीच झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस दौरान युवक के परिजनों ने उसके दायें हाथ की कलाई पर कट का निशान देख इसे हत्या करार देकर भाई ने भाभी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

इसके पीछे अवैध संबंधों को लेकर घरेलू कलह होना और हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण हैंगिंग यानि सुसाइड होना ही आया है। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को दोपहर बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


गांधी पार्क के न्यू सिंधौली का रहने वाला रिंकू उर्फ राघवेंद्र (27) पुत्र अवधेश चौहान पत्नी संग धनीपुर मंडी क्षेत्र में स्थित गोगा पैलेस के सामने एक मकान में किराए पर रहता था। युवक ऑटो चलाता था।

भाई विक्रम ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग तीन बजे भाभी का फोन आया और उन्होंने भाई की मौत की सूचना दी। परिवार वाले रात को ही वहां पहुंच गए। भाभी शव को जमीन पर रख बैठी थी।

विक्रम ने बताया कि वहां से शव को न्यू सिंधौली स्थित मकान पर ले आए। सुबह गांधी पार्क पुलिस को रिंकू की मौत की सूचना दी। विक्रम के अनुसार रिंकू की शादी चार वर्ष पूर्व कासगंज के दीपपुर निवासी एक महिला से हुई थी।

शादी के बाद से महिला का परिजनों से विवाद होने लगा था। इस बात की सूचना उसने मायके वालों को दी तो वह दोनों को किराए के मकान में रहने की बात कहकर समझौता कराकर चले गए।

इसके बाद से ही भाई धनीपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगा था। विक्रम के अनुसार दंपती में वहां अवैध संबंधों को लेकर कलह होती थी। इसी के चलते शव हत्या कर लटकाया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या आई सामने
एक ओर परिजन महिला पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण फांसी के फंदे पर झूलना आया है। परिजनों का आरोप था कि युवक के शव पर कई चोटों के निशान भी थे। मगर, रिपोर्ट में मारपीट होने की कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


-जांच में यह बात सामने आई कि रात दंपती में झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। चूंकि युवक की कलाई पर कट का निशान था। इसलिए हत्या का अंदेशा जताकर पोस्टमार्टम कराया गया। मगर पोस्टमार्टम में हैंगिंग होना आया है। फिर भी भाई की तहरीर पर मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच भी जांच में होगा, वह किया जाएगा।-नीरज जदौन सीओ द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें