क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
थाना क्वार्सी क्षेत्र के मोहल्ला कुलदीप विहार में चोरों ने एक सूने मकान और उसमें बनी दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
कुलदीप विहार निवासी यज्जी अग्रवाल की एजेंसी है। इनकी पत्नी घर के बाहरी हिस्से में बनी दुकान में ही कास्मेटिक सामान और आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान चलाती हैं। 10 अक्तूबर को यज्जी अपने परिवार के साथ अपनी बहन के यहां गृह प्रवेश समारोह में इलाहाबाद गए थे। वहां से जब 13 अक्तूबर को सुबह वापस लौटे देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं। सामान अस्त व्यस्त है। यह देखकर वह समझ गए कि चोरों ने निशाना बनाया है। चोर मकान के अंदर तो नहीं प्रवेश कर सके लेकिन कास्मेटिक की दुकान में रखी आर्टिफिशियल ज्वैलरी, सामान और नगदी पर हाथ साफ कर गए। कुल मिलकर करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरों ने साफ कर दिया। घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।