क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
एसीएम एवं उप नगर आयुक्त रंजीत सिंह की गाड़ी और पुलिस पर पथराव करने, अभद्रता करने के मामले में शनिवार को गांधीपार्क थाने में तहरीर दी गई है। एसीएम रंजीत सिंह ने इसमें आधा दर्जन अज्ञात लोगों का जिक्र किया गया है। जिन पर अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पथराव करने का आरोप लगाया गया है। गौर हो कि शुक्रवार देर रात आगरा रोड पर शीशियापाड़ा के निकट, गांधाी पार्क पुलिस चौकी के बाहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ बनाया गया चबूतरा तोड़े जाने पर वाल्मीकि समुदाय के दर्जनों लोगों ने अलीगढ़ आगरा हाईवे जाम कर दिया था। जिससे रोडवेज की बसों का संचालन रूट बदल कर किया गया। मुसाफिर भी बसों के नहीं चलने से खासी परेशानी हुई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने एसीएम एवं उप नगर आयुक्त रंजीत सिंह की गाड़ी और पुलिस फोर्स पर पथराव कर दिया था।