फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कालाबाजारी करने वालों पर गैंगस्टर लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राशन की कालाबाजारी के मामले लगातार पकड़े जा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक कुल राशन का पांच से सात फीसदी कालाबाजारी में चला जाता है, जो गरीबों के हक का है। हाल ही में जिला प्रशासन ने जिले के दस बड़े राशन माफिया घोषित किए थे।

अब पुलिस प्रशासन इन पर सख्त कार्रवाई करने के मूड में आ गया है। एसएसपी अजय साहनी ने कहा है कि अब राशन की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस मुकदमा दर्ज होने के साथ गैंगेस्टर पर लगेगी। जिसमें जिला प्रशासन का सहयोग भी होगा। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने भी इसके लिए पूर्व में निर्देश दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि अभी तक राशन की कालाबाजारी पकड़े जाने वाले मामलों में विवेचना, जांच और अदालत की पैरवी में कई मामलों में बहुत समय लग जाता था अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


ऐसे मुकदमों को भी वरीयता के क्रम में रख कर उनकी पैरवी की जाएगी ताकि वह जल्द से जल्द निपट सके और आरोपियों को सज हो सके।

गौर हो कि राशन की कालाबाजारी के मामले में वर्तमान में कई वर्षों तक मुकदमों की सुनवाई के कारण राशन माफिया का हौसला बढ़ता रहा है। ऐसे मामलों में दोष सिद्ध होने पर सात से दस साल तक की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें