फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवितों को मृत दर्शा कर जमीन कब्जाने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अकराबाद की एक ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों को मृत दर्शाने का मामला एसएसपी दफ्तर तक पहुंचा है। दोपहर में एसएसपी दफ्तर पहुंचे व्यक्तियों ने जब वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि साहब हमें जिंदा करा दो, तो यह सुन अधिकारी सन्न रह गए। बाद में माजरा समझाया गया तो जांच के आदेश दिए गए हैं। वाकया अकराबाद की युवा धर्मार्थ सेवा समिति ट्रस्ट की जमीन पदाधिकारियों को मृत दिखाकर कब्जाने का बताया गया है।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि यह सोसाइटी काफी पुरानी है। जिसमें अध्यक्ष कपिल, उपाध्यक्ष रामेश चंद्र और प्रबंधक महेंद्र थे। एसएसपी कार्यालय पर शिकायत करने आये प्रबंधक महेंद्र सिंह ने बताया कि यह चार सौ साल पुराना मंदिर था जिसकी समिति के अध्यक्ष, प्रबंधक और उप प्रबंधक यानी कि हम सभी को मृत घोषित दिखाकर कुछ गांव के लोगों ने फर्जी तरीके से जमीन को हथिया लिया है।
विज्ञापन


मंदिर की जमीन और उस पर आने वाले चढ़ावा के संबंध में एसएसपी से शिकायत की तो केस भी दर्ज हो गया, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। यही नहीं अब नोटरी पर सभी पदाधिकारियों को मृत दर्शाया गया है।

इसकी लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। वहीं एसएसपी ने बताया यह मामला संज्ञान में आया था। जमीन की हेराफेरी के लिए कुछ जिंदा व्यक्तियों को मृत दर्शा कर मैनेजमेंट में कोई तबदीली की गई थी। जिसकी जांच कराये जाने पर आरोप सही पाए गए और तत्काल मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
विज्ञापन


पूरा प्रकरण क्राइम ब्रांच के पास है। अब सभी तथ्यों के साथ जांच कर रहे हैं और पुराने अभिलेखों को प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। विवेचना के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें