फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी की पर्सनल आईडी से 11.59 लाख के ई-टिकट बनाने वाले दो दलाल दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



रेलवे की आईआरसीटी वेबसाइट पर पर्सनल आईडी बनाकर लोगों को बेचने वाले दलालों के खिलाफ अलीगढ़ आरपीएफ क्राइम ब्रांच टीम ने गुरुवार को ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की। सासनी गेट और बन्नादेवी में सक्रिय दलालों के ठिकानों पर छापों में टीम को दो दलालों के ठिकानों से 11.59 लाख की ई-टिकट बिक्री का ब्योरा मिला। दोनों दलालों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार (आज) को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।


आरपीएफ क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कौशिक और आरपीएफ पोस्ट इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम ने शहर के दलालों की सक्रियता का डाटा निकाला। इसके बाद सासनी गेट के आगरा रोड पर संचालित च्वाइस कम्यूनिकेेशन के यहां छापा मारा। यहां से टीम ने दलाल कैलाश शर्मा पुत्र रमेश चंद्र निवासी सासनी गेट को हिरासत में लिया। इसके पास से दो तत्काल और तीन सामान्य यात्रा की 6950 रुपये की ई-टिकट सहित आठ लाख सात हजार दो सौ पंद्रह रुपये की ई-टिकटों की बिक्री का ब्योरा तलब किया।
विज्ञापन


इसके बाद बन्नादेवी के जीटी रोड स्थित जन सेवा केंद्र एवं विद्या स्टेशनरी पर छापा मारा। यहां से दलाल मुकेश गर्ग पुत्र काम्ता प्रसाद के पास से साढे़ तीन लाख रुपये से अधिक की ई-टिकट बिक्री का ब्योरा तलब किया। आरपीएफ क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कौशिक के अनुसार दलालों के पास से ई-टिकट जारी करने संबंधित कम्यूटर सहित अन्य विद्युत उपकरण भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दलालों को दबोचने वाली टीम में एसआई अमित कु मार, ओमवीर, अमर नाथ, विनय कु मार, नरेंद्र पाल, देवकी नंदन मीणा, नरेश कु मार, कपिल पंवार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें