फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबाई हादसे के घायलों की चीत्कार से गूंजा मेडिकल कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



डिबाई में बस और खड़े ट्रक में हुई भिड़त का गूंज अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेेज तक गूंज ऊ ठी। घायलों को डिबाई पुलिस ने जेएन मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भेजा। यहां उपचार के दौरान जयंती (35) पत्नी ब्रह्मसिंह निवासी सिकंदराबाद की मौत हो गई। वहीं, हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए राजेंद्र पुत्र मंगलसैन निवासी रामपुर, अतरौली, अलीगढ़ का यहां उपचार चल रहा है। जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज होने वालों में दो अज्ञात भी शामिल हैं।
विज्ञापन


डिबाई पुलिस द्वारा जेएन मेडिकल कालेद भेजे गए घायलों में नगमा (47) पत्नी हबीब निवासी जाफराबाद, सीलमपुर, दिल्ली, निशा पुत्री (19) हनीफ निवासी जाफराबाद, सीलमपुर, दिल्ली, सुनीता (45) पत्नी रामवीर निवासी नाहरपुर, कोतवाली देहात, बुलंदशहर, नदीम (30) पुत्र दवीत निवासी जाफराबाद, सीलमपुर, दिल्ली, साधना शर्मा (57) पत्नी आरके शर्मा निवासी दिलशाद गार्डन. दिल्ली, धर्मेंद्र (30) पुत्र शिशुपाल निवासी दोहली, संभल, अख्तर (35) पुत्र इशाक निवासी शिकारपुर, जयंती निवासी (35) पुत्र ब्रह्मसिंह निवासी सिकंदराबाद सहित दो अज्ञात घायल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें