फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की प्रतीक्षा कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गांव सिंहपुरा के पास बस का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। घायल व्यक्ति को उसका बेटा डेराबस्सी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डॉक्टरों ने चंडीगढ़ सेक्टर-32 के जीएमसीएच में रेफर कर दिया। जीएमसीएच के डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कर्मचंद (50) निवासी गांव ढ़ढरिया थाना लोंगोवाल जिला संगरूर हाल निवासी गांव भंखरपुर के तौर पर हुई। पुलिस ने मृतक के पुत्र रवि दीप कुमार के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ 279, 304ए आईपीसी के अंतर्गत केस दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक वह और उसके पिता भंखरपुर गांव से किसी काम के लिए जीरकपुर आए थे और सुबह करीब 9 बजे गांव वापस जाने के लिए सिंघपुरा बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार आ रही कार नंबर एचआर 06 एए 0251 ने उसके पिता को टक्कर मार दी और घटना स्थल पर रुकने के बजाय फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें