फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वार्सी पुलिस ने छह लुटेरे दबोचे, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



राहजनी की घटनाओं से परेशान क्वार्सी थाना पुलिस ने मंगलवार रात को छह लुटेरों को दबोच लिया। जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस को लुटेरों केे पास से दो मोटर साइकिल, दो मोबाइल और एक तमंचा बरामद हुआ है। सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। फरार लुटेरे की तलाश जारी है।

सीओ सिविल लाइंस अनिल समानियां के मुताबिक पकड़े गए लुटेरों की पहचान छोटू उर्फ मनिंदर पुत्र अमरजीत सिंह निवासी छावनी, गांधी पार्क, योगेश शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा निवासी नगला माली, गांधी पार्क, राजा सैनी पुत्र लोकेंद्र सैनी निवासी नगला माली, गांधी पार्क के तौर पर हुई है। इनके पास से दो मोटर साइकिल बिना नंबर की, दो मोबाइल और एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शान मियां की पुलिया के पास घेराबंदी करके फारुख पुत्र हसमुद्दीन निवासी हमदर्द नगर ए, सिविल लाइंस, सोहेल पुत्र निसाद अली निवासी हमदर्द नगर डी, तौहीद पुत्र समसुद्दीन निवासी हमदर्द नगर डी, सिविल लाइंस को दबोचा है। इनके पास से सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन और एक तमंचा बरामद किया है। सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं फरार लुटेरे नीशूू पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी घुड़ियाबाग, देहली गेट की तलाश जारी है। लुटेरों को दबोचने वाली टीम में इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी, एसआई अनुज कुमार, सनी कुमार, कांस्टेबल मुकेश बाबू, अंकुश डबास, शेर मोहम्मद, जयपाल, रमेश चंद्र, हेमेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें