फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों की शादी के बाद मौत, अब तीसरी ले गया दामाद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की एक पीड़ित मां ने अपने ही दामाद पर अपनी दो पुत्रियों की हत्या करने और अब तीसरी पुत्री को घर जेवर व नगदी के साथ फुसला ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित मां ने सोमवार को एसएसपी से तीसरी बेटी की हत्या की आशंका जताते हुये पूरे मामले की शिकायत की है।

बन्नादेवी इलाके की महिला ने एसएसपी को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि पीड़ित ने सबसे बड़ी बेटी की शादी बुलंदशहर के एक युवक के साथ 1996 में की थी। शादी के बाद वह बीमार हो गई। आरोप है कि दामाद ने इलाज में लापरवाही की, जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई। बेटी के दो बच्चे थे।
विज्ञापन


दामाद ने बच्चों का हवाला देते हुये उनकी दूसरी पुत्री से शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर परिवार राजी हो गया। शादी के बाद उसकी भी बीमारी के कारण मौत हो गई। इस पर उन्हें अपने दामाद पर शक हुआ। दामाद ने उनकी तीसरी लड़की से शादी करने का प्रस्ताव रखा। इस पर परिजनों ने मना कर दिया।

इसी दौरान पीड़िता के पति सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुये। उन्हें करीब सात लाख रुपये का फंड मिला, जिसकी एफडी कर तीसरी बेटी के नाम कर दी। दामाद ने लालच के चक्कर में पीड़िता की तीसरी लड़की प्यार के जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि 30 मई को दामाद उनकी गैर मौजूदगी में घर पर आया। तीसरी पुत्री को एफडी और घर में रखे जेवरों के साथ भगा कर ले गया। अब पीड़ित मां को तीसरी बेटी की हत्या की आशंका है। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें