क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी इलाके के रहमतपुर गढ़राना गांव में बुधवार को मिले चाकुओं से गुदे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का अज्ञात में पोस्टमार्टम कराया। हालांकि पुलिस अभी भी उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
मृतक के किसी अन्य जिले का होने की आशंका जता रही है। पुलिस को शक है कि रंजिश में उसे वहां से अपहरण करके या बहला फुसलाकर लाया गया और यहां चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है। क्वार्सी इंस्पेक्टर के अनुसार शव मिलने के संबंध में आसपास के जनपदों की पुलिस और अलीगढ़ के सभी थानों की पुलिस को सूचना दी गई है।
बता दें कि बुधवार सुबह करीब छह बजे रहमतपुर गढ़ाराना के लोग शौच जाने के लिए खेतों की ओर निकले थे। रास्ते में उन्हें एक पेड़ के नीचे करीब 40 वर्षीय व्यक्ति के शव पड़ा मिला। मृतक ने काले रंग का पायजामा और चैक की शर्ट पहन रखी है। उसके एक हाथ पर रणवीर और रामवीर लिखा है।