फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार रुपये की मांग को घर से निकाली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनपद के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव पनैहरा की एक विवाहिता को उसके ससुरालियों 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। महिला ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन वहां भी उसे इंसाफ न मिला तो वह शनिवार को एसएसपी से शिकायत करने पहुंच गई।

पीड़िता रीतू कौर ने बताया कि उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करने लगे। पिछले दिनों उन्होंने 50 हजार रुपये गंगीरी के गांव हसनपुर स्थित मायके से लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर पति और देवर उसे जबरन गाड़ी पर बैठाकर ले आए और गंगीरी बस अड्डे पर छोड़कर चले गए। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें