फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मडराक थाना क्षेत्र के आगरा हाईवे पर स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज के सामने बुधवार की रात को एक बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा जिला अस्पताल में मौत से लड़ रहा है। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुुपुर्द किया।

धीरज (19) पुत्र भूरा निवासी आसना अजीतपुर अपने गांव के ही युवक रमेश के साथ शहर में आकर मजदूरी करता था। दोनों एक ही बाइक से आते-जाते थे। बुधवार की रात को घर लौटते समय आगरा हाईवे पर इंजीनियरिंग कालेज के सामने उनकी बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। धीरज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों को सड़क पर पड़े देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही धीरज के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मृतक के पिता भूरा ने बताया कि वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें