फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में दो बच्चों के लगी गोली, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब चार बजे पिसावा क्षेत्र के गांव रकराना में सगाई समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के दौरान दो बच्चों को गोली लग गई। दोनों चचेरे भाई हैं। इस घटना से सगाई समारोह में अफरातफरी मच गई। आननफानन दोनों बच्चों को खुर्जा के एक अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रकराना खैर विधायक अनूप प्रधान का गांव है। गांव के अतुल पुत्र राजकुमार की सगाई का समारोह चल रहा था। नगला भटौनी से लोग सगाई करने आए थे। सगाई समारोह में हौराम (12) पुत्र राकेश और दुष्यंत (10) पुत्र तोताराम निवासी शाहपुर भी पहुंचे थे। वह सगे चाचा-ताऊ के लड़के हैं। बताते हैं कि सगाई समारोह के दौरान ही किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक बच्चे के बाजू को चीरते हुए जबकि दूसरे के पेट को छूटे हुए गोली निकल गई। दोनों बच्चे जमीन पर गिर पड़े। आननफानन में दोनों घायलों को खुर्जा के एक अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी पिसावा के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है। अभी तहरीर नहीं मिली है। हर्ष फायरिंग करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें