फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भवनों में गोवंश बंद करने वालों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।
विज्ञापन


आवारा गोवंश को सरकारी भवनों में बंद करने के मामले में पुलिस-प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। टमोटिया, गोरई, मोहकमपुर, बेसवां समेत अन्य जगहों पर सरकारी भवन में गोवंश बंद करने के मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के अलावा वीडियो वायरल कर माहौल खराब करने, जाम लगाने और पथराव करने के मामले में अलग से रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। इसमें कई नामजद समेत अज्ञात को शामिल किया गया है। कई मामलों में पुलिस वादी बनी है।

इगलास कोतवाल अजय सिंह चाहर ने बताया कि टमोटिया में आवारा पशुओं को बंद कर उसकी वीडियो व्हाट्स एप पर वायरल की गई। वीडियो देखकर ही गोरई, मोहकमपुर व बेसवां में भी किसानों ने पशुओं को एकत्रित कर जाम लगाया। हंगामा व चौकी पर पथराव किया। इस पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


वहीं टमोटिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम प्रकाश कौशिक व गोरई पीएचसी के फार्मेसिस्ट की ओर से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। धीरज सिंह गोरई चौकी प्रभारी ने गोरई निवासी राजेश, बृजेश, राजू, पप्पू, कालीचरन समेत अज्ञात के खिलाफ लाठी डंडों से गोवंश को घायल कर अस्पताल में बंद करने व शांति व्यवस्था भंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चौकी प्रभारी बेसवां ब्रजकिशोर ने गांव मोहकमपुर निवासी जगदीश, राहुल, पवन, विजय, सुरेश, विष्णु समेत अज्ञात पर स्कूल व अस्पताल में पशुओं को मारपीट कर एकत्रित करने व अलीगढ़-मथुरा रोड पर जाम लगानेे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसआई दीपक कुमार ने किला बेसवां निवासी पप्पू, राजकुमार, कुन्ना, बैनामी, योगेश, द्वारिका, जीतू, अनिल कुमार, विशन, अजय कुमार, अमित, मूला, रामवीर, अशोक, रामप्रकाश, कल्लू, कोटू व अज्ञात लोगों के खिलाफ बेसवां चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा करने, चौकी पर पथराव कर वाहनों को क्षतिग्रस्त करने, कुर्सी मेज तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल ने बताया कि गुरुवार को नहर पर लगाए गए जाम के संबंध में हंगामा करने वालों को चिह्नित कर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

चारागाह की जमीनें चिह्नित करने का काम तेज

तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में चारागाह की जमीनों को चिह्नित करने का काम तेज कर दिया गया है। एसडीएम अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी को गांव-गांव प्रधानों के साथ जमीनों को चिह्नित करने का आदेश दिया गया है। लेखपाल जमीन चिह्नित करेंगे।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अधिकारी तथा प्रधान के सहयोग से मनरेगा के जरिए बाउंड्रीवाल बनवाया जाएगा। जहां चारागाह की जमीन पर अतिक्रमण है वहां इलाकाई पुलिस के सहयोग से जमीन खाली कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चारागाह की जमीन पर मनरेगा से काम कराकर गोवंश रहने व चरने लायक बनवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें