फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हसायन। क्षेत्र के गांव हैदलपुर के निकट लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे संपर्क मार्ग के दुरुस्तीकरण काम में लगे एक मजदूर को बुधवार की रात करीब नौ बजे मेटाडोर ने रौंद दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर हादसे के समय खाना खाकर स्कूल में खाना खाने जा रहा था। मौके पर मौजूद मजदूरों ने डीसीएम को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रखवा दिया। पुलिस देर रात तक मजदूर के परिजनों के आने का इंतजार कर रही थी। संतोष कुमार सिकरवार पुत्र घनश्याम सिंह सिकरवार निवासी झरौटा कोतवाली बल्देव जनपद मथुरा के गांव हैदलपुर में कोंडरा मार्ग के दुरस्तीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा लेबर को काम करने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की रात्रि नौ बजे के करीब सभी मजदूरों के साथ संतोष कुमार सिकरवार भी खाना खाने के बाद विश्राम करने के लिए हैदलपुर के स्कूल की तरफ जा रहे थे। तभी मेटाडोर चालक ने संतोष को टक्कर मार दी। अन्य मजदूरों ने मेटाडोर को पीछा करके हैदलपुर के निकट पकड़ लिया। मौके पर ही मजदूर संतोष कुमार सिकरवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर कोतवाल अवधेश कुमार, एसएसआई जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। मेठ संतोष कुमार, हबीब खां, ठेकेदार रवि और कुंवरपाल भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें