फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के माध्यम से 50 हजार रूपेय की ठगी शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

जालसाजों ने एक व्यक्ति के खाते से 50 हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल फोन पर नकद निकासी का मैसेज आने पर पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। देर शाम पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी।

ग्राम सठिया निवासी राजवीर उर्फ होतीलाल खेतीबाड़ी कर अपने परिवार की गुजर-बसर करता है। वर्तमान में उसकी पुत्री सुनीता उसके घर आई है। शनिवार की दोपहर राजवीर के मोबाइल पर सूचना मिली कि उसका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। उस समय मोबाइल फोन उसकी पुत्री सुनीता के हाथ में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता ने पिता को अवगत कराया। पिता के कहने पर सुनीता ने कार्ड का नंबर बता दिया, जिसके आधार पर उसके खाते से पांच बार में करीब 50 हजार रुपये की निकासी हो गई। निकासी का मैसेज राजवीर के मोबाइल पर आया तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें