फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लभगढ़ नोएडा से चोरी किए सात मोबाइल और तमंचा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने टीकैत बंबा से एक व्यक्ति को चोरी के सात मोबाइल फोन और तमंचे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन बल्लभगढ़ और नोएडा से चोरी किए गए थे।

निरीक्षक अपराध संजीव त्यागी ने पत्रकारों को बताया कि 18 नवंबर को वह एसआई धर्मेंद्र सिंह, एसआई जयदीप सिंह, प्रेमकुमार, एसआई इजहार अहमद के साथ शांति व्यवस्था की ड्यूटी के लिए गश्त कर रहे थे। जब वह टीकैत बंबा पर पहुंचे तो मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव अरौठा के सामने खड़ा है। वह कहीं जाने की फिराक में है। उसके पास नाजायज असलहा हैं। चोरी किए मोबाइल फोन भी हैं। मुखबिर के इशारे पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यक्ति ने अपना नाम करुआ उर्फ भगत सिंह पुत्र जवर सिंह निवासी दगसह सादाबाद बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से एक देसी तमंचा 315 बोर और दो कारतूस 315 बोर जेब से बरामद हुए। इसके पास से मिले एक सफेद थैला मिला, जिसमें सात मोबाइल फोन थे। बरामद मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ की गई तो बताया कि यह फोन उसने हरियाणा के बल्लभगढ़ और नोएडा से चोरी किए हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी बिसावर धर्मेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें