फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा नहीं मिली तो महिला ने ओपीडी में काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा नहीं मिलने पर महिला ने जमकर हंगामा काटा। यहां पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी को खरी-खोटी सुनाई और फिर शांत होकर चली गई। लोग जिला अस्पताल इसलिए आते हैं कि यहां पर डॉक्टर और दवा नि:शुल्क है, लेकिन यह क्या चंद दवाएं ही जिला अस्पताल की ओपीडी के दवा काउंटर पर नजर आती हैं।

लोगों को न तो आंख, कान और त्वचा की दवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा अन्य कई प्रकार की एंटीबायोटिक दवाएं भी यहां पर नहीं हैं, जिस कारण मरीजों को बाहर की दवा लेनी पड़ रही है। मुफ्त में दवा मिलेगी, लेकिन अस्पताल प्रशासन इस बात को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका कारण था कि सोमवार की सुबह दवा काउंटर पर एक महिला आई और उसे स्वास्थ्य कर्मी ने बस यह कहा कि यह दवा नहीं है। इसी बात पर वह उखड़ गई और ओपीडी में हंगामा करने लगी। काफी देर तक हंगामा करने के बाद वह शांत होकर वहां से चली गई।
---
अस्पताल आने वाले मरीजों को सभी तरह की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। दवा को लेकर हंगामे की मुझे जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो पता करूंगा।
-डॉ. आईवी सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें