न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। मोहल्ला मुकुंदपुर बिसावर निवासी रूसी महिला ओलगा गौतम ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि वह रूस की रहने वाली है। 26 जून 1997 को हुई थी। उसकी शादी के बाद कोई बच्चा नहीं हुआ।
उसका पति आए दिन मारपीट व जान से मारने की धमकी देता है। पति द्वारा दो नवंबर को भी उसके साथ मारपीट की गई और कहा कि तू अपने देश चली जा, मैने तो अपनी दूसरी शादी कर ली है और मेरा एक बच्चा भी है।
पति ने धमकी दी है कि यहां से नही जाएगी तो खेत में दफना देंगे। वह काफी परेशान है। ओलगा ने तहरीर में कहा उसकी माता ने 20 लाख रु पया अपना मकान बेचकर दिया था, उसको भी पति ने हड़प लिया। उसका पति उसे कभी भी जान से मार सकता है।