फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ से मारपीट करने वालों पर लगी गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज,अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रोडवेज बसों में फर्जी टिकट देकर परिवहन निगम को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले गैंग के 14 लोगों के खिलाफ इगलास पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। हालांकि इस कार्रवाई की संस्तुति परिवहन मंत्री पहले ही कर चुके हैं।

21 अगस्त को एसटीएफ आगरा ने इगलास में मथुरा डिपो की दो बसों को पकड़कर रोडवेज बसों में चल रही फर्जी टिकट रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान पुलिस ने 11 लोगों को मौके पर पकड़ा, जबकि तीन लोगों को बाद में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एसटीएफ ने अपनी रिपोर्ट लखनऊ स्थित परिवहन निगम के मुख्यालय में अधिकारियों को सौंप दी। इसके बाद भी रोडवेज के अधिकारियों ने अपने स्तर पर मामले की जांच कराई। तीन सदस्यीय टीम करीब चार दिन तक अलीगढ़, इगलास, हाथरस, आगरा एवं मथुरा में डेरा डाले रही।

टीम यहां से बिल वे बिल समेत अन्य रिकार्ड अपने साथ ले गई। जांच के करीब 33 दिन बाद परिवहन मंत्री ने आरएम आगरा, अलीगढ़, एआरएम मथुरा, अलीगढ़ के बुद्ध विहार एआरएम, हाथरस समेत करीब 51 विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

सोमवार को रोडवेज में फर्जी टिकट का रैकेट संचालित करने वाले और एसटीएफ टीम से मारपीट करने वाले 14 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अजय सिंह चाहर ने बताया कि देवेंद्र पुत्र मान सिंह निवासी पिलखुनी थाना राया (मथुरा), शिवराम पुत्र हरी सिंह निवासी नगला जमुनी थाना बल्देव (मथुरा), मेघ सिंह पुत्र कारे सिंह निवासी करील थाना मुरसान (हाथरस), ओमवीर पुत्र राजवीर सिंह, सुरजीत उर्फ सोनू पुत्र विजयपाल, अमित उर्फ भोला पुत्र मुकेश कुमार निवासी इगलास, अरविंद पुत्र राजाराम निवासी गदाखेड़ा, कुशलपाल पुत्र बलवीर सिंह निवासी रामपुर बकटरा, बांके बिहारी शर्मा पुत्र दान बिहारी शर्मा निवासी नावली थाना जमुनापार (मथुरा), खेम सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी दातुन नगरिया, रविंद्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी हकीमपुर थाना हाईवे (मथुरा), ज्ञानेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी अतुर्रा, अशोक कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी नगला नहचला के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें देवेंद्र इनका सरगना दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें