फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्द्रमोहन हत्या कांड के मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सासनी। नगला गजुआ के चंद्रमोहन की हत्या के मुख्य आरोपी सुनील एवं मृतक चंद्रमोहन की पत्नी लता को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का राजफाश किया है। हालांकि इससे पहले पुलिस चंद्रमोहन की हत्या में शामिल भूरा एवं नौरंगी को पहले ही जेल भेज चुकी है। हत्या के मुख्य आरोपी सोमवार की देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इन्हें मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक चंद्रमोहन की पत्नी लता का मायका ग्राम पिसावा थाना गोंडा जनपद अलीगढ़ में है। आरोपी सुनील पुत्र खचेर सिंह निवासी सीकुर थाना सासनी की ननिहाल ग्राम पिसावा में है। आरोपी सुनील एवं मृतक चंद्रमोहन हाथरस में नौकरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण सुनील का मृतक चंद्रमोहन के घर आना-जाना था। आरोपी सुनील ने अपने साथियों भूरा, नौरंगीलाल एवं ओमप्रकाश के सहयोग से 4 अक्तूबर की रात को चंद्रमोहन की हत्या कर शव ग्राम लढ़ौटा के निकट सड़क के किनारे फेंक दिया था। जुर्म का इकबाल करते हुए आरोपी सुनील ने बताया कि मृतक चंद्रमोहन की हत्या के बाद लता को उसने काम होने की बात बताई थी। इसी आरोप में पुलिस ने सोमवार की देर रात मृतक चंद्रमोहन की पत्नी लता एवं सुनील को गिरफ्तार किया है। इसी आरोप में पुलिस को आरोपी ओमप्रकाश की तलाश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें