फोटो
हेडिंग
महिला को बेहोश कर नकदी-जेवर लूटे
क्रासर
सीएचसी पर पहुंचने के बाद महिला ने बताई आपबीती
अमर उजाला ब्यूरो
सादाबाद। कस्बे में शातिर बदमाशों ने एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उससे हजारों रुपये के नकदी जेवर और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के संबंध में महिला के ससुर ने थाने में तहरीर दी है। इधर, पीड़ित महिला का उपचार सीएचसी पर कराया गया।
गांव आरती निवासी रामकुमार पुत्र किशुनीराम ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्रवधू सुधा पत्नी राजीव कुमार सादाबाद में दांत में मसाला लगवाने के लिए गई थी और घर का राशन भी लाना था। वह करवन नदी के पुल के पास थी तो इस दौरान चार पहिए की गाड़ी में बैठे दो लोगों ने उनकी पुत्रवधू को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में सवार दोनों लोगों ने पुत्रवधू को नशीला पदार्थ पिलाया और मुंह पर रूमाल रख बेहोश कर दिया। यह लोग सुधा से एक जोड़ी कुंडल सोने के, एक जोड़ी तोड़िया चांदी की और तीन हजार रुपये व एक मोबाइल छीन ले गए और मथुरा अड्डे पर छोड़कर चले गए।