फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक मौत मामले में अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही के पूर्ति निरीक्षक विजय प्रताप यादव की मौत के मामले में आखिरकार चौथे दिन रविवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मोबाइल फोन और सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन तेज कर दी है। गत बृहस्पतिवार की सुबह पूर्ति निरीक्षक का शव राजा बाजार स्थित कमरे में फंदे से लटकते मिला था। प्रतापगढ़ के भगुआ चुंगी निवासी विजय प्रताप ढाई साल पूर्व स्थानांतरित होकर जिले में आए थे। कुछ कागजी कोरम पूरा न होने से उनका ढाई साल से वेतन भी नहीं मिल रहा था। मौत को लेकर तरह-तरह की कयासबाजी चल रही है। घटना के चौथे दिन भले ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, लेकिन अब भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। माना जा रहा है कि पुलिस अगर मोबाइल के वीडियो और सुसाइड नोट के माध्यम से जांच को आगे बढ़ाएगी तो प्रकरण में कुछ नए खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें