फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडछाड का विरोध करने पर डीजल डालकर युवती को जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सोफा चौकी क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को तड़के पहर शौच के लिए गई एक युवती को दुष्कर्म के इरादे से एक युवक ने दबोच लिया। विरोध करने पर डीजल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही युवती चीखी चिल्लाई, जिस पर लोग भागकर उसके पास पहुंचे। परिजन उसे गंभीर हालत में खैर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।

बताते हैं कि यह 19 वर्षीय युवती करीब साढ़े तीन बजे शौच के लिए ताऊ के मकान में बने शौचालय में गई थी। वहां घात लगाए बैठे पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर युवक ने डीजल से भरी केन युवती के ऊपर उड़ेलकर आग लगा दी। युवती की चीख सुनकर परिजन व अन्य लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवती ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर आग लगाकर जलाने का एक युवक पर आरोप लगाया है। इस मामले में तरुण भारद्वाज नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर अरविंद राठी के अनुसार आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


पीड़िता के चाचा से मारपीट कर रुपये व बाइक लूटी
गंभीर रूप से जली भतीजी को जेएन मेडिकल कॉलेज में देखकर लौट रहे पीड़िता के चाचा व एक अन्य को तमंचे की बट से पीटकर बदमाश दस हजार रुपये और बाइक लूटकर ले गए। छेड़छाड़ के बाद आरोपी युवक ने युवती को जला दिया था। वह जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। इस पर पीड़िता के चाचा गांव के एक परिचित के साथ उसे देखने मेडिकल कॉलेज गए थे। वहां से लौटते समय गांव के रास्ते में बदमाशों ने तमंचे से पीटकर उनसे रुपये और बाइक लूट ली। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें