फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार देने से मना किया तो तोड़ी सगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद।
विज्ञापन


दहेज में कार देने से मना करने पर सगाई तोड़ दी। जब युवती पक्ष के लोग सगाई में खर्च हुआ रुपये मांगने गए तो जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव जारऊ निवासी विजय सिंह पुत्र राजाराम ने थाने में दी तहरीर दी है। विजय सिंह का कहना कि बेटी की शादी नई आबादी लश्करपुर बसंत विहार कॉलोनी थाना न्यू आगरा के एक युवक के साथ 5 लाख रुपये में तय की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 जनवरी 2018 को पुत्री की लगन सगाई उक्त युवक के साथ कर दी और सगाई में ही उसने पूरा सामान देकर करीब साढे़ तीन लाख रुपये खर्च कर दिए थे। 5 जुलाई 2018 को उसके यहां बारात आनी थी, लेकिन इससे पूर्व 27 जून को लड़का पक्ष के लोग आए और कार की मांग करने लगे। कार देने से मना किया तो उन लोगों ने सगाई तोड़ दी। जब उससे सगाई में खर्च किए गए रुपये मांगे गए तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें