फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 22 हजार की की लूट-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर के मास्टर कालोनी निवासी सब्जी आढ़ती को रविवार को तड़के करीब साढ़े पांच बजे स्कार्पियो सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर अगवा कर लिया। बदमाशों ने उन्हें जबरन गाड़ी में खींच रास्ते में मारपीट कर 22 हजार रुपये और सोने की अंगूठी लूट ली। इसके बाद बादामपुर गांव के पास खेतों में उन्हें फेंककर भाग गए।
मास्टर कालोनी निवासी जयप्रकाश बंसल पुत्र नत्थीलाल बंसल सब्जी आढ़ती हैं। रोजाना की तरह रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे घर से पैदल मंडी जा रहे थे। घर से कुछ दूर अलीगढ़ रोड में असावर पुल पर पहुंचे थे, तभी उनके पास स्कार्पियो गाड़ी आकर रुकी।
विज्ञापन


गाड़ी में सवार 4-5 सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें जबरन गाड़ी के अंदर खींच लिया। तमंचे दिखाकर धमकाया। रास्ते में मारपीट की और जेब से रुपये और सोने की अंगूठी लूट ली। आढ़ती के मोबाइल की बैटरी निकाल कर कस्बे से कुछ दूर गांव बादामपुर के पास खेतों में फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन


इसके बाद आढ़ती ने वहां से निकल रहे एक किसान के मोबाइल के जरिए वारदात की सूचना दी। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें