फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली वॉल पुट्टी विक्रेता के यहां छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


महानगर के थाना क्वार्सी इलाके की पंच विहार कालोनी में बुधवार को एक नकली वॉल पुट्टी फैक्ट्री पर पुलिस ने छापामारी कार्रवाई कर माल जब्त किया है। यहां से वॉल पुट्टी बनाने वाली देश की एक नामी कंपनी के प्रिंट वाले कट्टों में भरकर शहर में नकली पुट्टी सप्लाई की जा रही थी। कंपनी के प्रतिनिधि ने डीआईजी डॉ.प्रीतिंदर सिंह से मामले की शिकायत की थी। डीआईजी के निर्देश पर कंपनी प्रतिनिधि व पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को देख फैक्ट्री संचालक और मकान मालिक फरार हो गया। पुुलिस नेे पुट्टी के 78 भरे और 105 खाली पैकेट कब्जे में लिए। देर रात तक सैंपल सीज करने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चलती रही।

कंपनी मैनेजर सुनील ने डीआईजी से शिकायत की थी कि प्रतिष्ठित कंपनी के नाम का फायदा उठाकर जनपद में नकली वॉल पुट्टी बेची जा रही है। उन्होंने फैक्ट्री संचालक का नाम व पता भी बताया था। मैनेजर की निशानदेही पर डीआईजी के निर्देश पर थाना क्वार्सी पुलिस ने शाम करीब तीन बजे पंच विहार कालोनी में स्थित एक मकान में छापामारी की। छापामारी के दौरान वहां से पुलिस को पुट्टी के 78 भरे और 105 खाली पैकेट मिले। हालांकि फैक्ट्री संचालक और मकान मालिक पुलिस को देख मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कंपनी के प्रतिनिधि ने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखने और पुट्टी के सैंपलों को सीज करने की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन


चंडौस में भी पकड़ी गई थी खेप
पंच विहार कालोनी से पूर्व चंडौस में भी पिछले दिनों नकली वॉल पुट्टी की खेप पकड़ी गई थी। इस मामले में पुलिस जांच कर ही रही है। माना जा रहा है कि पंच विहार कालोनी से फरार हुए दोनों आरोपियों के तार भी उससे जुड़े हुए हैं। चंडौस से पकड़े गए आरोपियों ने ही यहां भी कारोबार होने की जानकारी दी है, जिसके आधार पर कंपनी के प्रतिनिधि ने पहले खुद से यहां रैकी कर मामले की पुख्ता जानकारी हासिल की। इसके बाद पुलिस की मदद से इसका खुलासा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें