क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
गांधी पार्क थाना क्षेत्र की धनीपुर ब्लाक में रहने वाली महिला होमगार्ड व उसके पति के साथ पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला होमगार्ड व उसके पति को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। पीड़िता ने मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
गांधी पार्क थाना क्षेत्र की रहने वाली होमगार्ड प्रवेश राघव सोमवार की सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकली। आरोप है कि तभी उसके पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से उसके ऊपर हमला बोल दिया।
महिला का पति राजेश उसे बचाने के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां महिला होमगार्ड ने मारपीट करने वालों के नाम तहरीर दी है।