फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल वालों ने थाना गांधी पार्क घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क के अचल ताल क्षेत्र में कोल्ड ड्रिंक पी रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता को लैपर्ड ने चांटा मार दिया। इससे गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटा। बाद में आरोपी सिपाही के क्षमा मांगने और जब्त की गई बाइकों को वापस करने पर ही मामला रफा दफा हुआ।

पवन और रजत बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। सोमवार की रात को वह अचल ताल पर कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे। इस दौरान लैपर्ड वाले आए और पूछने लगे कि यहां पर क्या कर रहे हो? दोनों ने बताया कि वह कोल्ड ड्रिंक पी रहे हैं। इस पर लैपर्ड ने उनका कोल्ड ड्रिंक सूंघने की कोशिश की।
विज्ञापन


दोनों कार्यकर्ताओं ने लैपर्ड को अपना व्यवहार संयमित करने के लिए कहा। इस पर दोनों लैपर्ड कर्मी भड़क गए और चांटा मार दिया। वजह पूछने पर एक चांटा और मार दिया। इस पर दोनों कार्यकर्ता वहां से बाइक छोड़कर चले गए।

दोनों बाइकों पर बजरंग दल लिखा था। जिन्हें थाने ले आया गया। सूचना मिलने पर दर्जनों बजरंग दल कार्यकर्ता थाना गांधी पार्क पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस बीच थाना प्रभारी और अन्य सम्मानीय लोगों की मौजूदगी में तय हुआ कि अगर आरोपी पुलिस कर्मी खेद व्यक्त कर क्षमा मांग ले तो बात सुलझ सकती है। इस पर आरोप पुलिस कर्मियों ने माफी मांग ली और पुलिस ने दोनों की बाइक भी उन्हें सौंप दी। इसके साथ ही मामला रफा दफा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें