क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्वार्सी थाना पुलिस ने लूटे हुए मोबाइल सहित एक लुटेरे को दबोचा है। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत महसूस की है। इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह के अनुसार छिनैती आदि घटनाओं पर अंकुश के लिए अधिकारियों के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत रविवार देर रात सोनू पुत्र विनोद शर्मा निवासी माली का नगला छोटा बस अड्डा गांधी पार्क को दबोच लिया गया।
उसके पास से 18 जनवरी को चामुंडा मंदिर रावण टीला के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ। इस संबंध में पहले से थाने पर मुकदमा दर्ज था। उसने स्वीकारा है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर इस तरह की छिनैतियां व लूट की घटना को अंजाम देता था।