फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्नान के बर्ताव की जांच के लिए कमेटी गठित -ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क,अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने पर चर्चा में आए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के भूगर्भ विज्ञान विभाग के निलंबित शोध छात्र मन्नान बशीर वानी के यहां रहने के दौरान व्यवहार एवं गतिविधियों की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है।

हादी हसन हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. एसएच आरिफ कमेटी के चेयरमैन हैं, जबकि एनआरएससी हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. कमलेश चंद्र इसके सदस्य हैं। कमेटी को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। इससे पहले भी इस प्रकरण को लेकर दो कमेटियां गठित हो चुकी हैं।
विज्ञापन


आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शोध छात्र मन्नान बशीर वानी के शामिल होने की खबर मीडिया में आने के बाद एएमयू प्रशासन चौकन्ना हो गया है।

खासकर छात्रावास की व्यवस्था दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यवाहक डीएसडब्ल्यू प्रो. मोहम्मद सगीर खान ने सभी प्रोवोस्टों तथा वार्डन से देर रात तक अपने-अपने हॉलों में चेकिंग करने तथा इस बात पर विशेष ध्यान देने को निर्देशित किया है कि बिना अनुमति बाहरी हॉल में प्रवेश नहीं करें।

प्रो. खान ने कहा कि छात्रों को हॉल में प्रवेश के लिए वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। प्रोवोस्ट इस बात की जांच करेंगे कि सभी कमरों में वैध छात्र ही रह रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त हॉलों में किसी भी वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। छात्रों से आग्रह किया गया है कि वह किसी अज्ञात व्यक्ति से विश्वविद्यालय या स्वयं से संबंधित कोई संवाद न करें। इसके अलावा विश्वविद्यालय कैंपस में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें