फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई विक्रेता से मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के सासनी गेट इलाके में खिरनी गेट चौकी के पास स्थित एक मिठाई विक्रेता से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मिठाई विक्रेता की शिकायत पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूूछताछ शुरू कर दी है। इधर, रंगदारी के लिए फोन आने से मिठाई विक्रेता एवं उसका परिवार दहशत में है।

मनवीर सिंह निवासी पला, साहिबाबाद की थाना सासनी गेट की खिरनी गेट चौकी के सामने बांके बिहारी मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। मनवीर के अनुसार हर रोज की तरह वह शुक्रवार रात को दुकान बंद करके घर को जा रहे थे। तभी एक अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने पांच लाख की रंगदारी चुकाने की बात कही। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बात से घबराए मनवीर ने अपने परिजनों को धमकी भरा फोन आने की सूचना दी। शनिवार को मनवीर ने थाना सासनी गेट पुलिस को इस मामले में तहरीर दी। मनवीर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज करके संदिग्धों की धरपकड़ शुरू कर दी है। सीओ प्रथम विशाल पांडेय ने बताया कि चार से पांच संदिग्धों को पकड़ा गया है। सभी से पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। साथ ही मनवीर की सुरक्षा का भी ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगदारी मांगने के बाद अज्ञात नंबर हुआ बंद
मनवीर को जिस नंबर से रंगदारी के लिए फोन आया हैै। उस नंबर को पुलिस ने सर्विलांस पर लगवा दिया है। सीओ प्रथम ने बताया कि उस नंबर से अभी तक पहला फोन कॉल सिर्फ मनवीर को ही किया गया है। मनवीर को फोन करने के बाद से वह नंबर भी शातिर अपराधी ने बंद कर लिया है। नंबर के संबंध में अन्य जानकारी जुटवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें