फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपाचे पर लूट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर में पिछले कुछ दिनों से अपाचे मोटरसाइकिल से लूट करने वाले गिरोह के तीन लुटेरों को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे लूटे गए मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस, नशीला पाउडर बरामद किया गया है।

बुधवार को एसएसपी अजय कुमार साहनी ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि कुछ दिनों से सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से सिविल लाइन और अन्य इलाकों में लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था।
विज्ञापन


शहर में हो रही छीना छपटी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में पुलिस ने अभियान शुरू किया। पुलिस ने शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से बाइक और लुटेरों की फुटेज निकाली।

मुखबिरों का जाल बिछाया गया। जिसके बाद सिविल लाइन इलाके के नकवी पार्क से लुटेरों को दबोच लिया गया। इनके पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, 740 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम और चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ के दौरान लुटेरों ने चोरी और छिनैती की घटनाओं का इकबाल किया गया।
विज्ञापन


जिसमें सारसौल से छीने गए दो मोबाइल, एक रेलवे रोड से लूटा गया मोबाइल शामिल है। पकड़े गए लुटेरों पर थाना सिविल लाइन में छह मुकदमे दर्जं हैं। इस मौके पर एसपी सिटी के अलावा सीओ तृतीय संजीव दीक्षित, इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौजूद रहे।

यह हैं लुटेरे
1-पंकज पुत्र स्वर्गीय मुनेश कुमार निवासी अलापुर गड़िया, थाना बन्ना देवी
2-किशन पुत्र तेजवीर सिंह, निवासी ताजपुर रसूलपुर, थाना लोधा
3-जुगेंद्र पुत्र रमेश, निवासी भूड़ा मनीना, थाना राया, जिला मथुरा, हाल निवासी चोबसिंह इंटर कालेज, खैर रोड, बाईपास बन्ना देवी

यह है पुलिस की टीम- सब इंस्पेक्टर इसरार अहमद, अफसर खान, उमेश कुमार, सिपाही शिमाल अहमद, मनोज कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें