फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के खाते से 60 हजार उड़े, बैंक ने भी की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दिल्ली में नौकरी कर रहे एक व्यक्ति के अलीगढ़ की एसबीआई मेन ब्रांच की शाखा के खाते से किसी ने 60 हजार रुपये उड़ा दिए। इस बात की जानकारी करने जब पीड़ित बैंक की शाखा पहुंचा तो उसके साथ जमकर अभद्रता की गई और धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया।

हरीश पाल पुत्र ठाकुर दास, डोरी नगर गांधी पार्क के रहने वाले हैं और दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। उनका भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में खाता है।
विज्ञापन


हरीश पाल ने बताया कि गत 25 और 26 मई को उनके पास मैसेज पहुंचे कि दो बार में उनके खाते से 60 हजार रुपये निकले हैं। इस बात की जानकारी करने के लिए जब हरीश पाल बैंक पहुंचे तो वहां पर पहले तो उनको एक पटल से दूसरे पटल तक टरकाया जाता रहा।
विज्ञापन


इसके बाद जब उन्होंने एक बैंक अधिकारी को अपनी समस्या बतायी तो उसने पल्ला झाड़ लिया। हरीश के कुछ कहने पर कुछ बैंक कर्मचारी इकट्ठा हो गए और उसके साथ जमकर अभद्रता कर डाली। यही नहीं उसे धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित हरीश ने थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें