फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के छात्र को फर्जी डिग्री देकर ठगे 1.85 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बरेली के एक छात्र ने जिले के अनूपशहर रोड के एक कालेज पर दूसरे कालेज की फर्जी मार्कशीट देने और मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाया है। छात्र ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी क्राइम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी तरह अन्य भी तमाम छात्र हैं। वह भी इसी तरह धोखे का शिकार हुए हैं। उन्होंने मामले में सीओ तृतीय को जांच व कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।


अमजत खान पुत्र रिफाकत खान निवासी जंगबाजपुर आंवला, बरेली ने 2015 में अनूपशहर रोड एक कालेज में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया था। आरोप है कि कालेज प्रशासन ने उसे धोखा देकर किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में यह कहकर प्रवेश दे दिया कि उसका सेंटर हमारे यहां है। एक साल बाद छात्र को दोबारा राजस्थान की एक यूनिवर्सिटी में प्रवेश दिला दिया। कोर्स पूरा होने के बाद छात्र को एक मार्कशीट दी, जिसे लेकर छात्र यूनिवर्सिटी गया तो पता चला कि वह मार्कशीट फर्जी है।
विज्ञापन


छात्र ने कालेज प्रशासन को इस संबंध में बताया तो उससे बीस हजार रुपये और मांगे गए। छात्र का आरोप है कि उसे फर्जी मार्कशीट देकर 1 लाख 85 हजार रुपये और उसकी तीन साल बर्बाद कर दी। पीड़ित ने सोमवार को एसपी क्राइम से पूरे मामले की शिकायत की। उन्होंने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। छात्र के साथ और भी कई पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि इस तरह का धोखा काफी संख्या में छात्रों संग हुआ है। उन्होंने सामूहिक रूप से कार्रवाई का अनुरोध किया।

-यह कॉलेज शिक्षा के व्यापारिकरण का अड्डा बन चुका है पूर्व में भी उक्त कॉलेज द्वारा कई छात्रों को धोखे के साथ प्रवेश देकर भविष्य बर्बाद किया है लेकिन पूर्व के किसी मामले अधिकरियों की लापरवाही के चलते कोई कार्यवाही नही हो सकी है। सोमवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की शिकायत कर दी गयी है।
विज्ञापन



उक्त कॉलेज के पास कई कोर्सों की मान्यता न होने के बावजूद छात्रों को प्रवेश देकर भविष्य खिलवाड़ करने और अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति देने के नाम पर उक्त कॉलेज द्वारा सरकार को लाखों रुपये का चूना प्रतिवर्ष लगाया जाता रहा है। मंगलवार को एसएसपी से मुलाकात कर मुकदमा दर्ज करा कार्रवाई की मांग करेंगे, हर हाल में ऐसे शिक्षा माफिया पर कार्रवाई करा पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाकर ही दम लेंगे।
-अमित गोस्वामी छात्र नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें