फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में पार्टनर बनाने के बहाने 3.77 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रामघाट रोड स्थित एक हॉस्पिटल के संचालक पर एंबुलेंस चालक से 3.77 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। आरोप है कि संचालक ने एंबुलेंस चालक को हॉस्पिटल में पार्टनरशिप देने की बात कही थी। इसकी एवज में पांच लाख की रकम मांगी थी, जिसमें से 3.77 लाख रुपये चालक ने हॉस्पिटल संचालक को दे दिए। पैसे लेने के बाद वह पार्टनरशिप देने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय पहुंचे एंबुलेंस चालक मोहम्मद असलम निवासी जमालपुर, सिविल लाइंस ने बताया कि नवंबर 2018 में उसकी मुलाकात हॉस्पिटल संचालक से हुई थी। इसके बाद संचालक ने पांच लाख रुपये लेकर पार्टनरशिप देने का वायदा किया था। इसकी एवज में 3.77 लाख रुपये तीन बार में ले लिए। इसके बाद कुछ दिन हॉस्पिटल में रखा भी, लेकिन जब वहां के लोगों द्वारा जानकारी दी कि यह संचालक कई लोगों को पार्टनर बनाने के नाम पर ठग चुका है तो होश उड़ गए। इस संबंध में संचालक से बात की तो वह आगबबूला हो गया। अब वह न तो पार्टनरशिप दे रहा है और न ही रकम वापस कर रहा है। पीड़ित की शिकायत सुन एसएसपी कार्यालय पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मामलेे की जांच करा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें