फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ पेश नहीं हो पा रहे कुख्यात मुनीर-आशुतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के बहुचर्चित डीएसडब्ल्यू छात्र आलमगीर हत्याकांड में अभी तक कुख्यात शूटर मुनीर व उसका साथी आशुतोष मिश्रा एक साथ कोर्ट में पेश नहीं हो पाए। इस कारण दोनों के खिलाफ अदालत में चार्ज फ्रेम नहीं हो पा रहा है।

गुरुवार को भी कुख्यात शूटर मुनीर को दिल्ली की तिहाड़ जेल से अकेले यहां पेशी पर लाया गया। इस पर अदालत ने फिर से दोनों को एक साथ पेशी पर लाने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके अलावा मुनीर को दो अन्य मुकदमों में भी यहां पेश किया गया।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में हुई आलमगीर की हत्या में मौके के आरोपी मुनीर मेहताब के अलावा आशुतोष मिश्रा साजिश का आरोपी है। दोनों लंबे समय से दिल्ली की तिहाड़ जेल में निरुद्ध हैं। दोनों एक साथ यहां अदालत में पेश नहीं हो पा रहे। इसे लेकर अदालत के स्तर से तिहाड़ कारागार प्रशासन को पत्र लिखकर निर्देशित किया गया है। मगर किसी न किसी वजह के चलते दोनों की एक साथ पेशी नहीं हो पा रही।

पिछले पत्र के आधार पर गुरुवार को भी मुनीर को यहां पेशी पर लाया गया, मगर आशुतोष नहीं आया। इसके चलते गुरुवार को एडीजे-फास्ट ट्रैक न्यायालय में चार्ज फ्रेम नहीं हो सका। अधिवक्ता के अनुसार इस बार अदालत स्तर से फिर दोनों को साथ पेश करने के संबंध में निर्देश पत्र जारी किया गया है। सुनवाई के लिए 17 जनवरी तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा एडीजे-13 में तल्हा पर हमले में व एक अन्य न्यायालय में कारोबारी फहद हत्याकांड में उसकी पेशी हुई। इसके बाद वापस मुनीर को दिल्ली ले जाया गया। इस दौरान मुनीर को कड़ी सुरक्षा में लाया गया और यहां आने पर स्थानीय पुलिस भी निगरानी में रही। उसके करीबियों व मुलाकातियों पर भी नजर रखी गई।

बता दें कि मुनीर एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आया था और मुनीर पर दिल्ली व यूपी में अनगिनत संगीन अपराध दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें