फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट पार्टी में डांस करने को लेकर विवाद

विज्ञापन
रामनगर में क्यारी के आइरिस रिजॉर्ट में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। क्यारी स्थित कॉर्बेट आइरिस स्पा रिजॉर्ट में आयोजित बर्थ डे पार्टी में डांस करने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि पर्यटकों ने रिजॉर्ट मालिक सहित उनके मेहमानों के साथ मारपीट कर रिजॉर्ट में तोड़फोड़ कर दी। पर्यटकों को भी चोटें आईं हैं। हवाई फायरिंग, वाहनों में तोड़फोड़ की भी सूचना है। पर्यटकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार रात रिजॉर्ट स्वामी अंशुल जिंदल के परिचित काशीपुर निवासी प्रियांशु जिंदल निवासी की पत्नी की बर्थ डे पार्टी चल रही थी। इस दौरान रिजॉर्ट में रुके अमित कुमार निवासी एफोर बागपत अपने साथी अजय बैंसला, नितिन सहित अपने दर्जनभर साथियों के साथ वहां पहुंचे और डीजे पर डांस करने की जिद करने लगे। रिजॉर्ट स्वामी ने इसे व्यक्तिगत पार्टी बताते हुए वहां न जाने को कहा लेकिन आरोप है कि अमित कुमार के साथ आए पर्यटकों ने गाली गलौच कर पार्टी में आईं महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। जब रिजॉर्ट के स्वामी अंशुल, स्टाफ आदि लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो पर्यटकों ने रिजॉर्ट में तोड़फोड़ कर सबको पीट दिया। मारपीट में रिजॉर्ट स्वामी अंशुल जिंदल, उदित अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल समेत दूसरे पक्ष के करन मेहता निवासी सेक्टर-28 फरीदाबाद, अजय सिंह निवासी सेक्टर-31 फरीदाबाद भी चोटिल हो गए। मामले के बढ़ने पर पर्यटक अपने साथियों को छोड़कर फरार हो गए। घायलों को रामनगर चिकित्सालय में लाया गया। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि रिजॉर्ट स्वामी अंशुल की तहरीर के आधार पर फरीदाबाद हरियाणा निवासी अमित कुमार और 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 354, 427, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है। कुछ पर्यटकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बावजूद दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी चल रहे हैं।
विज्ञापन



रिजॉर्ट मालिक और पर्यटकों में मारपीट
बर्थ डे पार्टी में डांस को लेकर हुआ विवाद, रिजॉर्ट मालिक सहित चार की पिटाई, दो पर्यटकों को भी चोटें
एक पर्यटक नामजद और 14 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें