फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर और उसके पड़ोसी में ठनी, अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मेयर मो. फुरकान और उनके परिजनों पर अपहरण करने का आरोप लगा कर एएमयू के प्रो. नफीस और उनके परिजनों ने मंगलवार को सनसनी फैला दी। तकरीबन डेढ़ घंटे तक इस मामले में परिजन और एएमयू इंतजामिया के लोग भी चकरघिन्नी बने रहे। एएमयू कैंपस में भी इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहीं।

बाद में पता चला कि प्रो. नफीस को मेयर ने अपने आवास पर बातचीत के लिए बुलाया था। नफीस मेयर की बनाई हुई बिल्डिंग में फ्लैट खरीद कर रहते हैं। यहां पार्किँग को लेकर उनका मेयर से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में मेयर मो. फुरकान ने कहा है कि प्रो.नफीस खान को पार्किंग के मामले में निपटारा करने के लिए बुलाया था। मौके पर तकरीबन 50 मौअज्जिज लोग मौजूद थे। वहां उनसे पूछा कि वो अपनी सब शिकायतें बताएं। सभी के सामने उनका समधान किया जाएगा। उन्होंने सबकी रायशुमारी के बाद लिखित समझौते पर सहमति जताई। इसके बाद ही लिखित समझौता हुआ। मेरे कार्यालय में आने और वहां से जाने के बाद वो और उनके परिजन क्या कह रहे हैं। ये वो ही बेहतर बता सकते हैं। किसी को बातचीत को बुलाने से अगर अपहरण हो जाता है तो फिर तो कोई भी कुछ भी कह सकता है।

बैठक में प्राक्टर कार्यालय के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। वो भी बता सकते हैं कि कौन सा अपहरण हुआ है। वहीं नफीस का कहना है कि मेयर ने अपने कुछ खास लोगों को बुला कर उन पर दबाव बनाया। जबरन लिखित समझौता करा लिया है। जबकि वो इस समझौते के लिए राजी नहीं है। वो इस मामले में अपना संघर्ष जारी रखेंगे। तानाशाही नहीं चलने देंगे। एएमयू के प्राक्टर प्रो. मोहसिन खान ने बताया कि कुछ लोग विभाग में आए थे उनका आचरण ठीक नहीं था। मेयर के घर पर कौन था इसकी जानकारी उनको नहीं है। नफीस के भाई ने ये सूचना दी थी कि नफीस को कुछ लोग अपने साथ ले गए हैं।

मामला ये है कि मेयर मो. फुरकान की बिल्डिंग में ही एएमयू के कामर्स डिपार्टमेंट के प्रो. नफीस खां रहते हैं। कुछ दिन पहले प्रो. नफीस ने आरोप लगाया कि अपार्टमेंट की पार्किंग में मेयर ने अपना कार्यालय बना लिया है। जिससे कारों को पार्क करने में असुविधा होती है। फ्लैट बेचते वक्त फुरकान ने उक्त स्थान को पार्किं ग बताया था तो अब ये परिवर्तन क्यों..? इसी बात को लेकर नफीस ने कई जगहों पर शिकायत की थी। जिसके बाद से मेयर और नफीस के बीच विवाद हो रहा है।
विज्ञापन


इसी दौरान मेयर के ड्राइवर राहुल ने नफीस के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एनसीआर लिखवा दी थी जिसमें गालीगलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। इधर, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच ही आपसी बातचीत का प्रकरण है। पहले अपहरण कराने की सूचना दी गई थी लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला है। अगर तहरीर दी गई तो उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें