फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम तक पहुंच गया है यूपीएसआईडीसी के बाबू का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


तालानगरी स्थित उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) के बाबू सुबोध भास्कर का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है। निकट भविष्य में विभागीय मंत्री भी यहां पहुंचने वाले हैं।

यूपीएसआईडीसी के बाबू सुबोध भास्कर का कार्यालय में रिश्वत लेते वीडियो एवं आडियो वायरल हुआ था। बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने पूरे मामले की शिकायत विभागीय मंत्री से कर दी थी। उसी दिन बाबू को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा बाबू के खिलाफ थाना हरदुआगंज में एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है।

सूत्रों की मानें तो मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है और इस प्रकरण को लेकर वह बेहद खफा हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि करीब 100 लोगों की रजिस्ट्री बहाना बनाकर रोकी गई है। जांच में कार्यालय के कुछ अन्य कर्मी में लपेटे में आ सकते हैं।

इस संबंध में क्षेत्रीय अधिकारी टीके राय का कहना है कि आरोपी बाबू को निलंबित उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। विभागीय जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें