फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज में मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से पांच महीने के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी झोलाछाप फरार हो गया।

नौरंगाबाद छावनी निवासी राजकुमार अपने पांच महीने के बेटे राघव को उल्टी- दस्त होने पर छावनी में झोलाछाप डॉक्टर के पास दिखाने के लिए ले गया था।

राजकुमार ने बताया कि डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया और उसके आधे घंटे में ही बच्चे की मौत हो गई। डाक्टर से जब इसका कारण पूछा तो उसने इधर-उधर की बातें करनी शुरू कर दी। इससे शक हुआ कि इलाज में लापरवाही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं कथित झोलाछाप ने अभद्रता भी कर दी। इससे नाराज परिजनों ने वहां हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि आरोपी डॉक्टर भाग गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें