फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र कोतवाली नगर में गुुरुवार की रात बिजली घर के सामने चोरों के गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दो चोर फरार हो गए। इनसे तमंचा और कारतूस के अलावा चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है।

गुरुवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि चार चोर चोरी का सामान लेकर बिजलीघर भुजपुरा के सामने खडे़ हैं, जो चोरी का सामान कहीं लेकर जाने की फिराक में हैं। पुलिस टीम बिजली घर के सामने पहुंची तो चार लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। जिनमें से दो को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


एक का नाम वकील पुत्र वहीद निवासी सराय काले खां थाना सासनीगेट के पास से एक तमंचा 315 बोर व 2 कारतूस 315 बोर तथा अनीस पुत्र सगीर निवासी बिहारी कालोनी इस्लामनगर भुजपुरा थाना कोतवाली के कब्जे से एक छुरा बरामद हुआ। मौके से फैजान पुत्र यूसुफ निवासी घास की मंडी थाना कोतवाली और शहबाज पुत्र ताजुद्दीन निवासी सराय काले खां थाना सासनीगेट भाग गये।

यह हुआ बरामद
कुछ दिनों पहले जेके सुपर लाज भुजपुरा के निकट मो. अकबर के कार्यालय से चोरी किये गये एलसीडी. इनवर्टर, होम थियेटर, बैटरी आदि। अनीस के घर से पीतल के हैडिंल नॉव खुंटी, कारों के व्हील कवर आदि सामान पीतल के फर्मे तथा ड्राप अलग अलग कट्टों मे रखा बरामद हुआ।
विज्ञापन


यहां चोरी की
सुपर कॉलोनी जेके लाज वाली गली में मो. मुर्सलीन के कारखाने में
सासनीगेट में मोहल्ला पीपल वाली गली में रचना राठी के गोदाम से
रामघाट रोड पर स्वर्ण जयंती नगर सहित कुच सूनसान पाश कालोनियों में

इस तरह करते हैं चोरी
शातिर गैंग है जो अंधेरी रात व कोहरे का फायदा उठाकर दुकानों गोदाम आदि में रिंच से ताले तोड़कर तथा चाबियों से ताले खोलकर सामान चोरी कर लेते हैं। मौके से अनीस व वकील के कब्जे से चोरी में प्रयोग किए गए रिंच तथा चाबियों का गुच्छा भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें