क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी इलाके की राज्य कर्मचारी कालोनी की रहने वाली एक युवती ने शुक्रवार शाम को पारिवारिक कलह के चलते घर की छत से छलांग लगा दी। युवती को घायल हालत में परिजनों ने रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में परिजनों की ओर से थाना पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। युवती शहर के एक निजी कालेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही है।
शुक्रवार शाम को उसका परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में परिजनों ने उसे कड़ी फटकार लगा दी। फटकार से क्षुब्ध युवती ने कुछ देर बाद छत से छलांग लगा दी। युवती को सिर और पैर में चोट लगी है। परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।