फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव से पहले महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अकराबाद के कस्बा पिलखना की एक गर्भवती महिला की प्रसव को ले जाते समय मौत हो गई। इस सूचना पर आए मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि किसी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। मगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वाकये के अनुसार पिलखना निवासी मो.नफीस की शादी 8 साल पहले 28 वर्षीय फराना उर्फ रानी निवासी गया बिहार संग हुई थी। दंपती पर तीन बच्चे हैं। रानी चौथी बार गर्भवती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात उसे प्रसव पीड़ा पर सीएचसी अकराबाद में भर्ती कराया गया। वहां से सुबह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचते समय उसकी मौत हो गई।

इधर, सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर मेडिकल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अभी किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें